1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में आग

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में आग

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 03:36 pm IST,  Updated : May 18, 2015 03:42 pm IST

कोलकाता: कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके में सोमवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। यहां अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने

कोलकाता के न्यू...- India TV Hindi
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में आग

कोलकाता: कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके में सोमवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। यहां अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आग बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगी हुई हैं। हम आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरे इलाके में धुएं की एक मोटी परत छा गई।

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग से मछली बाजार और आलू बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

अधिकारी ने कहा, "आग पर काबू पाने के बाद हम नुकसान का आकलन करेंगे और देखेंगे कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है।"

राज्य की आपदा प्रबंधन शाखा भी आग पर काबू पाने में मदद कर रही है। आग से अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पिछले महीने इसी इलाके के करीब एक शॉपिंग कांप्लेक्स में आग लगी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत