1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शास्त्री भवन की सातवी मंज़िल में लगी आग

शास्त्री भवन की सातवी मंज़िल में लगी आग

 Edited By: Agencies
 Published : Jul 31, 2017 01:15 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:15 pm IST

मध्य दिल्ली के शास्त्री भवन में आज एक एयर कंडीशनर में शार्ट सर्कटि होने के बाद आग लग गई।

Shastri Bhawan- India TV Hindi
Shastri Bhawan

नयी दिल्ली: मध्य दिल्ली के शास्त्री भवन में आज एक एयर कंडीशनर में शार्ट सर्कटि होने के बाद आग लग गई। पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तुरंत ही मौके पर पहुंची और सातवीं मंजिल पर लगी आग पर कुछ मिनटों में काबू पा लिया गया। 

अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह 9.42 बजे इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजकर आग बुझा ली गई।" अधिकारी ने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वर्ष 2014 में भी इसी मंजिल पर आग लगी थी। शास्त्री भवन में कानून मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और रसायन एवं पेट्रो-रसायन मंत्रालय के कार्यालय हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत