1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटाखे के कारखाने में विस्फोट, 11 की मौत: बंगाल

पटाखे के कारखाने में विस्फोट, 11 की मौत: बंगाल

 Written By: IANS
 Published : May 07, 2015 10:45 am IST,  Updated : May 07, 2015 10:56 am IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक पटाखे के कारखाने में विस्फोट हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। विस्फोट पश्चिमी मिदनापुर जिले

पटाखे के कारखाने में...- India TV Hindi
पटाखे के कारखाने में विस्फोट, 11 की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक पटाखे के कारखाने में विस्फोट हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

विस्फोट पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंग्ला में बुधवार रात हुई।

पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने आईएएनएस को बताया, "पटाखे के कारखाने में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक है, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।"

कारखाने का मालिक राजन मैती घटना के बाद से लापता है।

स्थानीय निवासी हालांकि, यह दावा कर रहे हैं कि हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए होता था।

स्थानीय निवासी ने बताया, "विस्फोट बहुत तेज था और इससे आसपास के घर में भी कंपन हुआ और दरारें भी आ गईं। मैती एक अपराधी है और अपने कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए करता था। कारखाने में अभी भी शव पड़े हुए हैं। कई और लोग मारे गए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत