1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र सरकार आज कर सकती है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का एलान, सबसे आगे है इनका नाम

केंद्र सरकार आज कर सकती है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का एलान, सबसे आगे है इनका नाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2019 01:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 01:38 pm IST

इस साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सीडीएस का पद सृजित करने का ऐलान किया था। सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के बीच समवन्य बनाना होगा।

CDS- India TV Hindi
CDS

केंद्र सरकार आज देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नाम का एलान कर सकती है। फिलहाल केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। माना  जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद सरकार देश के पहले सीडीएस के नाम का एलान कर सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने तीनों सेनाओं से कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम मंगवाए थे। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में भारतीय थल सेना प्रमुख विपिन रावत का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। 

बता दें, इस साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सीडीएस का पद सृजित करने का ऐलान किया था। सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के बीच समवन्य बनाना होगा। बताया जा रहा है कि सीडीएस सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को रिपोर्ट करेंगे और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की कमेटी में वह सैन्य बलों की ओर से सिंगल विंडो से सलाह देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत