1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मछुआरे के जाल में फंसी अजीबोगरीब मछली, देखकर सभी हैं हैरान

मछुआरे के जाल में फंसी अजीबोगरीब मछली, देखकर सभी हैं हैरान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2017 12:05 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 12:05 pm IST

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सभी हैरान हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कोकंण इलाके में 27 मार्च को एक मछुआरे मुनीर मुजावर के जाल

Sawfish- India TV Hindi
Sawfish

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सभी हैरान हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कोकंण इलाके में 27 मार्च को एक मछुआरे मुनीर मुजावर के जाल में फंसी इस दुर्लभ प्रजाति की मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मुनीर ने बताया कि मछली का वजन लगभग 700 किलो से ज्यादा का है और इसकी लंबाई 20 फीट की है।

ये भी पढ़ें

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी

'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

दुर्लभ प्रजाति की इस मछली के मिलने की खबर की पुष्टि जिला कलेक्टर ने भी की है। दरअसल विशालकाय मछली एक सॉफिश है जिसकी लंबी नाक पर नुकीले दांत है। मछली की नाक किसी लकड़ी काटने वाली आरी की तरह नजर आती है और इसीलिए इसे सॉफिश का नाम दिया गया है।

मुजावर ने यह भी बताया कि ऐसी मछलियां मिलना अब काफी मुश्किल है। मुजावर के मुताबिक जब उन्हें यह मछली मिली तो वह पहले से ही घायल हो चुकी थी। मछली ने जाल से निकलने की कोशिश की होगी जिसकी वजह से वह घायल हुई।

वहीं इलाके के लोगों और मुजावर के मुताबिक सिंधुदुर्ग इलाके में पहले भी कुछ जगहों पर दुर्लभ प्रजाति की मछलियां देखने को मिली हैं जो मछुआरों के जाल में फंस जाती हैं। सिंधुदुर्ग राज्य के दक्षिणी तटीय इलाके में स्थित है और यहीं का विजयदुर्ग इलाका “डॉलफिन” मछलियां देखने की साइट के लिए मशहूर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत