1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उदयुपर: सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवान समेत, पांच की मौत

उदयुपर: सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवान समेत, पांच की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2018 09:52 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 09:52 pm IST

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय पुलिस भी पहुंची। 

दुर्घटना के बाद...- India TV Hindi
दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल की हालत।

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में हुए सड़क हादसे में दो आर्मी जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। उदयपुर के बेकरियां इलाके में हुए इस सड़क हादसे में सोमवार सुबह आर्मी का एक ट्रक, एक गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर। जिस जगह ये टक्कर हुए वो एक ब्रिज था जिसके चलते सेना का ट्रक ऊँचाई से नीचे गिर गया। इस हादसे में सेना के दो जवान समेत ये पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय पुलिस भी पहुंची। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इस दुर्घटना पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत