1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: मुंबई के नागपाड़ा में एक इमारत में लगी आग, 5 लोग घायल

महाराष्ट्र: मुंबई के नागपाड़ा में एक इमारत में लगी आग, 5 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 12:16 pm IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नागपाड़ा इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 5 लोग घायल हो गए।

Nagpada Fire, Mumbai Fire, Mumbai Nagpada Fire- India TV Hindi
Five injured after fire breaks out at building at Nagpada in Mumbai | India TV

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नागपाड़ा इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 5 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को भेजा गया गया था। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नागपाड़ा के कमाटीपुरा में स्थित बिल्डिंग में लगी यह आग 'लेवल 3' की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना सुबह 09:16 मिनट पर मिली थी, और वह 09:44 पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों में 4 की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं एक शख्स की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए आगे रेफर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत