1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: तेज़ रफ़्तार कार ने 5 पुलिस वालों को रौंदा

VIDEO: तेज़ रफ़्तार कार ने 5 पुलिस वालों को रौंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2015 09:05 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 09:42 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का क़हर देखने को मिला। बीती रात मजनू का टीला इलाके में एक तेज़ रफ़्तार सेंट्रो कार ने पांच ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी

VIDEO: तेज़ रफ़्तार कार ने 5...- India TV Hindi
VIDEO: तेज़ रफ़्तार कार ने 5 पुलिस वालों को रौंदा

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का क़हर देखने को मिला। बीती रात मजनू का टीला इलाके में एक तेज़ रफ़्तार सेंट्रो कार ने पांच ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी जिसमें एक एएसआई समेत पांचों जवान बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।

चश्मदीदों के मुताबिक़ कार की रफ़्तार बहुत तेज़ थी जो एक टेम्पो को ओवरटेक करने के चक्कर में एक के बाद एक दो बैरिकेड्स में टक्कर मार दी। इसी बीच एक बैरिकेड पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के ये जवान इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद सभी घाय़ल पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो पुलिस कर्मियों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

इन दिनों दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक ख़ास मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत रात में यातायात के नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

रविवार रात भी कश्मीरी गेट से वज़ीराबाद की तरफ जाने वाली रोड पर चेकिंग चल रही थी तभी ये हादसा हुआ।

इस हादसे में कार में सवार एक महिला भी ज़ख़्मी हो गयी है।

अगली स्लाइड पर देखें वीडियो........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत