1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आग लगने की गलत चेतावनी के बाद एयर इंडिया के विमान की उड़ान रोकी गई

आग लगने की गलत चेतावनी के बाद एयर इंडिया के विमान की उड़ान रोकी गई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 12, 2018 06:37 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 06:37 am IST

एयर इंडिया की अहमदाबाद जाने वाली एक विमान के कॉकपिट में आग लगने की गलत चेतावनी के बाद अंतिम मिनट में इसकी उड़ान रद्द कर दी गई।

air india- India TV Hindi
air india

मुंबई: एयर इंडिया की अहमदाबाद जाने वाली एक विमान के कॉकपिट में आग लगने की गलत चेतावनी के बाद अंतिम मिनट में इसकी उड़ान रद्द कर दी गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रहा है ताकि यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएं।

इस विमान में 182 यात्री सवार थे। ग्राउंड स्टाफ द्वारा बाएं तरफ के इंजन में आग देखे जाने के बाद उड़ान रद्द कर दी गयी थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि बाद में पता चला कि यह एक गलत चेतावनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत