1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश भर में बाढ़ का कहर, असम, बिहार, मेघालय में 100 से अधिक मौतें, केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट

देश भर में बाढ़ का कहर, असम, बिहार, मेघालय में 100 से अधिक मौतें, केरल के तीन जिलों में रेड अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2019 08:43 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 08:43 am IST

देश पूर्वी और दक्षिणी हिस्सा इस समय भयंकर बाढ़ से गुजर रहा है। बिहार,असम और मेघालय में बाढ़ का प्रकोप जारी है।

ये नजारा बिहार के...- India TV Hindi
ये नजारा बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां लोगों को बाढ़ के चलते अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।  

नयी दिल्ली। देश पूर्वी और दक्षिणी हिस्‍सा इस समय भयंकर बाढ़ से गुजर रहा है। बिहार,असम और मेघालय में बाढ़ का प्रकोप जारी है। इन तीन राज्‍यों में मृतक संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश के कारण आगामी तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। घग्गर नदी का बांध टूटने के कारण पंजाब के संगरूर जिले में सेना को बुलाया गया। इसके कारण 2000 एकड़ कृषि भूमि डूब गई और बाढ़ के खतरे के डर से निकटवर्ती गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। 

ये नजारा बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां सड़कें नदियां बन गई हैं
ये नजारा बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां सड़कें नदियां बन गई हैं 

बिहार में अब तक 78 की मौत 

बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों - शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।

असम के कामरूप में हैंड पंप से पानी भरती महिला
असम के कामरूप में हैंड पंप से पानी भरती महिला 

केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की कई नदियां - गंडक, बूढी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी - विभिन्न स्थानों पर आज सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। 

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस आया
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस आया 

असम के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में 

असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है और करीब 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के 33 में से 28 जिले अब भी भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, हालांकि शिवसागर में जलस्तर में कुछ कमी आई है।

असम के मोरीगांव में लोगों को बचाती एनडीआरएफ की टीम
असम के मोरीगांव में लोगों को बचाती एनडीआरएफ की टीम  

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य पानी में डूबे हुए हैं और ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई स्थानों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

असम के कामरूप में एक पेट्रोल पंप बाढ़ के पानी में डूब गया
असम के कामरूप में एक पेट्रोल पंप बाढ़ के पानी में डूब गया

मेघालय में डेढ लाख लोग प्राभावित 

मेघालय में बाढ़ के कारण बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

असम के मोरीगांव में बाढ़ के बीच एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने की कोशिश
असम के मोरीगांव में बाढ़ के बीच एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने की कोशिश 

दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के उपायुक्त राम कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी में बह जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी। 

केरल में रेड अलर्ट 

केरल में अगले कुछ दिन में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के मजबूत होने के साथ ही भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने राज्य के तीन जिलों इडुकी, पथनमथिट्टा और कोट्टायम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

असम के कामरूप जिले केले के तने से बनी नाव पर बैठकर मंदिर जाती महिला
असम के कामरूप जिले केले के तने से बनी नाव पर बैठकर मंदिर जाती महिला 

इडुकी जिले में 18 से 20 जुलाई तक,पथनमथिट्टा और कोट्टयम जिलों में 19 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट 19 जुलाई के लिए जारी किया गया है क्योंकि इर्नाकुलम जिले में भीषण बारिश होने का अनुमान है।

असम के मोरीगांव में अस्‍पताल में घुसा पानी
असम के मोरीगांव में अस्‍पताल में घुसा पानी 

पंजाब और हरियाणा में बारिश की उम्‍मीद 

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के कुछ स्थानों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

पंजाब के बठिंडा में बाढ़ के पानी के बीच से निकलता ट्रैक्‍टर
पंजाब के बठिंडा में बाढ़ के पानी के बीच से निकलता ट्रैक्‍टर   

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत