1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय वायु सेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंचे 4 और राफेल लड़ाकू विमान

भारतीय वायु सेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंचे 4 और राफेल लड़ाकू विमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2021 11:12 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 11:20 pm IST

राफेल लड़ाकू विमान का पांचवां बैच भारत पहुंच गया है। बुधवार को 4 राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। यह विमान करीब 8000 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय करके भारत पहुंचे हैं।

भारतीय वायु सेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंचे 4 और राफेल लड़ाकू विमान- India TV Hindi
भारतीय वायु सेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंचे 4 और राफेल लड़ाकू विमान Image Source : PTI

नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान का पांचवां बैच भारत पहुंच गया है। बुधवार को 4 राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। यह विमान करीब 8000 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय करके भारत पहुंचे हैं। विमानों में हवा में ही इंधन भरा गया। बिना किसी हाल्ट के इन विमानों ने फ्रांस से भारत तक की दूरी तय की। हवाई यात्रा के दौरान फ्रांस और UAE की वायु सेना ने राफेल में इंधन भरने में मदद की।

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट में लिखा, "फ्रांस के मेरिगनैक एयर बेस से सीधे उड़ान भरकर राफेल का 5वां बैच 21 अप्रैल को भारत पहुंचा। लड़ाकू विमानों ने फ्रांस और UAE की वायु सेना के एयर-टू-एयर रीफ़्यूलिंग सपोर्ट के साथ लगभग 8,000 किमी की दूरी तय की। IAF ने दोनों एयर फोर्स को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।" देखिए वीडियो-

गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को तीन राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचे थे। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना को फ्रांस से मिलने वाले 36 विमानों में से 14 विमान मिल चुके थे। लेकिन, अब 4 और विमान मिलने के बाद यह संख्या 18 हो गई है। इसके अलावा अभी फ्रांस से 18 और राफेल लड़ाकू विमान भारत आने हैं।

बता दें कि 29 जुलाई, 2020 को 5 राफेल विमानों का पहला बैच अंबाला पहुंचने के बाद वहां पहला स्क्वाड्रन तैयार किया गया था। इन विमानों को 10 सितंबर को अंबाला एयर बेस पर 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल किया गया था। भारत ने सितंबर 2016 में लगभग 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल फाइटर जेट की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक समझौता किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत