1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार 75 करोड़ डॉलर घटा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 75 करोड़ डॉलर घटा

 Written By: IANS
 Published : Dec 04, 2015 08:41 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 08:41 pm IST

मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 75.02 करोड़ डॉलर घटकर 351.6155 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,326.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार

foreign exchange reserves - India TV Hindi
foreign exchange reserves

मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 75.02 करोड़ डॉलर घटकर 351.6155 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,326.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 72.62 करोड़ डॉलर घटकर 327.6691 अरब डॉलर हो गया, जो 21,757 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 18.6918 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,219.1 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.82 करोड़ डॉलर घटकर 3.9681 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 264.9 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 58 लाख डॉलर घटकर 1.2865 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 85.9 अरब रुपये के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत