1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व कांग्रेस सांसद के घर में आग, बहू और 3 पोतों की मौत

पूर्व कांग्रेस सांसद के घर में आग, बहू और 3 पोतों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2015 12:23 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 12:23 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वारंगल लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार सिरीसिला राजैया के वारंगल स्थित घर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसमें उनकी बहू और तीन पोतों की जलकर

पूर्व कांग्रेस सांसद...- India TV Hindi
पूर्व कांग्रेस सांसद की बहू जिंदा जली, 3 बच्चों की मौत

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वारंगल लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार सिरीसिला राजैया के वारंगल स्थित घर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसमें उनकी बहू और तीन पोतों की जलकर मौत हो गई। मृतका के परिवार ने किसी साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि आग में घर की पहली मंजिल पर अपने कमरे में मौजूद सारिका और उनके तीन बच्चों-अभिनव (7), अयान (3) और श्रीयन (3) की जलकर मौत हो गई।

अग्निशमन अधिकारी सुबह करीब 6.30 बजे सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस राजैया के बेटे व सारिका के पति अनिल से पूछताछ कर रही है कि पिछली रात क्या हुआ और हादसे के वक्त क्या वह या कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद थे या नहीं। उनसे उनके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

निजामाबाद जिले में रहने वाले सारिका के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है। उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया। उनका कहना है कि सारिका कायर नहीं थीं। वहीं आग लगने की वजह रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोच की संभावनाओं पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संभव है कि आग गैस विस्फोट के कारण लगी हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा मामले में फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंच जाना जल्दबाजी होगी। यह मकान वारंगल शहर के हानमकोंडा इलाके में स्थित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत