1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2020 01:58 pm IST,  Updated : May 24, 2020 01:58 pm IST

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुदीन मीर के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से हथियार एवं गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Four associates of LeT militants arrested in Jammu and kashmir- India TV Hindi
Four associates of LeT militants arrested in Jammu and kashmir Image Source : TWITTER

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बडगाम में सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिल कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के शीर्ष सहयोगी समेत चार साथियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किए।’’ 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुदीन मीर के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से हथियार एवं गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार लोग इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को साजोसामान और आवास मुहैया कराने में शामिल थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।