1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक अन्य बीमार

जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक अन्य बीमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 04:10 pm IST

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जहरीली चाय पीने से एक किशोरी सहित परिवार के 4 सदस्यों की आज सुबह मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रुप से बीमार है।

tea- India TV Hindi
tea

दरभंगा (बिहार): दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जहरीली चाय पीने से एक किशोरी सहित परिवार के 4 सदस्यों की आज सुबह मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रुप से बीमार है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनवाज अहमद ने बताया कि आज सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओवरा महतावा गांव में हुई इस घटना में मरने वालों की पहचान दुखन महतो (60), रामस्वरुप महतो (65), प्रकाश महतो (20) और अर्चना कुमारी (10) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से बीमार दुखन महतो की पत्नी प्रमिला देवी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमद ने बताया कि अर्चना ने सुबह चाय बनाने के दौरान गलती से चाय की पत्तियों के स्थान पर कीटनाशक का इस्तेमाल कर लिया। इस कारण यह दुर्घटना हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत