1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तबलीगी जमात की 'फेक न्यूज' SC की सख्त टिप्पणी, कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हुआ सबसे अधिक दुरुपयोग

तबलीगी जमात की 'फेक न्यूज' SC की सख्त टिप्पणी, कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हुआ सबसे अधिक दुरुपयोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 03:08 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने तबलीगी जमात के मुद्दे पर आज केंद्र सरकार और मीडिया के रुख पर सख्त टिप्पणी की है।

Suprem Court- India TV Hindi
Suprem Court Image Source : FILE

सुप्रीम कोर्ट ने तबलीगी जमात के मुद्दे पर आज केंद्र सरकार और मीडिया के रुख पर सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीमकोर्ट ने आज एक सुनवाई के दौरान कहा कि हाल के दिनों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सबसे अधिक दुरुपयोग हुआ है। उच्चतम न्यायालय ने तबलीगी जमात मुद्दे पर मीडिया की फेक न्यूज पर केन्द्र के ‘कपटपूर्ण’ हलफनामे के लिए उसकी खिंचाई की भी की। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव से इस तरह के मामलों में मीडिया की अभिप्रेरित रिपोर्टिंग को रोकने के लिए पूर्व में उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देने को कहा। 

इन याचिकाओं में तबलीगी जमात के खिलाफ फेक न्यूज प्रसारित करने और निजामुद्दीन मरकज घटना का सांप्रदायिक रूप देने का का आरोप लगाकर टीवी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

चीफ जस्टिस बोबड़े ने सॉलिसिटर जनरल से कहा, ''आप इस कोर्ट के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। हलफमाना एक जूनियर अधिकारी द्वारा दायर किया गया है। यह बहुत गोलमोल है और खराब रिपोर्टिंग की किसी घटना पर प्रतिक्रिया नहीं है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।