1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में बप्पा की आज विदाई, पुलिसवालों की छुट्टी रद्द

मुंबई में बप्पा की आज विदाई, पुलिसवालों की छुट्टी रद्द

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2017 08:38 am IST,  Updated : Sep 05, 2017 08:38 am IST

पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए 5 हज़ार से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं और हरेक चौपाटी पर पुलिस के लिए ख़ास कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। साथ ही भीड़ पर नज़र रखने के लिए 134 टावर भी बनाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

Ganesh-Visarjan- India TV Hindi
Ganesh-Visarjan

नई दिल्ली: गणपति बप्पा को आज आखिरी विदाई दी जाएगी। मुंबई के तमाम चौपाटी पर बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। भक्त धूम धाम से अपने गणपति बप्पा की आखिरी विदाई देने के लिए चौपाटी पर आयेंगे। एक अनुमान के मुताबिक शहर के तमाम चौपाटी पर आज 23 हज़ार छोटी मूर्तियां और 4 हज़ार बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। बप्पा के विसर्जन के लिए 119 विसर्जन स्थल बनाये गए हैं लेकिन सबसे अहम होगा गिरगांव चौपाटी जहां भक्त लालबाग के राजा का विसर्जन करने आयेंगे। इस मौक़े पर फिल्मी हस्तियों सहित शहर के वीआईपी भी यहां आते हैं जिसकी वजह से यहां ख़ास वीआईपी मंच भी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: राम रहीम ने कहा मेरे दर्द की एक ही दवा, दीदार-ए-हनीप्रीत

मुंबई पुलिस ने गणपति विसर्जन के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए हैं। सभी पुलिसवाले की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। मुंबई पुलिस के 40 हज़ार जवान और अधिकारी शहर में तैनात रहेंगे। इसके अलावा SRPF की 12 और RAF की 1 कंपनी को भी तैनात किया जाएगा। विसर्जन के दौरान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के 3600 जवान तैनात रहेंगे। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस, NCC कैडेट्स, NSS स्टूडेंट और कई NGO की भी मदद ले रही है जिनकी संख्या तकरीबन 8 हज़ार है।

वहीं पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए 5 हज़ार से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं और हरेक चौपाटी पर पुलिस के लिए ख़ास कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। साथ ही भीड़ पर नज़र रखने के लिए 134 टावर भी बनाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। गणपति विसर्जन के दौरान शहर के 53 रास्तों को बंद कर दिया गया है जबकि 54 रास्ते वन-वे कर दिये गये हैं। इसके अलावा 99 जगहों पर पार्किंग को भी बंद कर दिया गया है।

गणपति अपने गांव चले

-23 हज़ार छोटी गणेश मूर्ति का विसर्जन होगा

-4 हज़ार बड़ी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा
-विसर्जन के लिए 119 विसर्जन स्थल बनाये गए
-लालबाग के राजा का गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन
-शहर में 5 हज़ार से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे
-हरेक चौपाटी पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाए गए
-मुंबई में पुलिसवालों की छुट्टी रद्द कर दी गई है
-मुम्बई पुलिस के 40 हज़ार जवान तैनात रहेंगे
-SRPF की 12 और RPF की 1 कंपनी तैनात
-अलग अलग जगह पर 134 वॉच टॉवर बनाए गए
-विसर्जन स्थल पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिस
-मुंबई में 53 रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे
-मुंबई के 54 रास्ते वन-वे किए गए
-3600 ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात
-ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए 500 वार्डन भी तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत