1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: Lockdown की वजह से सरकारी स्कूल में ठहरी महिला के साथ गैंगरेप

शर्मनाक: Lockdown की वजह से सरकारी स्कूल में ठहरी महिला के साथ गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 06:02 pm IST

राजस्थान में सवाई माधोपुर से जयपुर तक पैदल जा रही एक 40 वर्षीय महिला का कथित तौर पर एक स्कूल में तीन पुरुषों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जहां उसने रात बिताने का फैसला किया था।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

जयपुर: एक तरफ पूर्णबंद (लॉकडाउन) के दौरान अपराध में काफी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुछ मनचले लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। राजस्थान में सवाई माधोपुर से जयपुर तक पैदल जा रही एक 40 वर्षीय महिला का कथित तौर पर एक स्कूल में तीन पुरुषों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जहां उसने रात बिताने का फैसला किया था। इस घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि यातायात का कोई साधन न होने से वह सवाई माधोपुर में फंस गई। उसे जयपुर स्थित अपने घर जाना है। गुरुवार शाम को अंधेरा होने और थक जाने की वजह से उसने स्कूल में रुकने का फैसला किया, जहां उसके साथ तीन लोगों ने दरिंदगी की।

पुलिस ने कहा कि तीनों संदिग्ध आरोपी पास के एक गांव के निवासी हैं। डीएसपी पार्थ सरमा ने कहा, "महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खारवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।" तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत