1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौरव खन्ना का 'खतरों के खिलाड़ी 15' में धांसू कमबैक? एल्बो इंजरी के चलते हुए थे बाहर

गौरव खन्ना का 'खतरों के खिलाड़ी 15' में धांसू कमबैक? एल्बो इंजरी के चलते हुए थे बाहर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 01, 2026 06:03 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 06:03 am IST

चोट की वजह से एलिमिनेशन स्टंट बीच में ही छोड़ने के बाद गौरव खन्ना को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक और मौका मिल सकता है। एक नए प्रोमो से उनके लौटने का संकेत मिलता है, जिसमें वह टास्क करते दिख रहे हैं।

rohit shetty Gaurav Khanna- India TV Hindi
रोहित शेट्टी-गौरव खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKHANNAOFFICIAL

रोहित शेट्टी के शो में पुराने कंटेस्टेंट की वापसी हो सकती है। ऐसा लगता है कि टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना को स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दूसरा मौका मिला है। शो के एक नए प्रोमो से गौरव की वापसी का संकेत मिला है। आने वाले एपिसोड की झलक में एक्टर को शो में दोबारा एंट्री करते और ऊंचाई वाला स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि शो में उनका सफर शायद अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले एलिमिनेशन टास्क के दौरान, बदकिस्मती से वे घायल हो गए थे और उन्हें टास्क बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

एल्बो इंजरी की वजह से गौरव खन्ना हुए थे बाहर

'खतरों के खिलाड़ी 15' के एलिमिनेशन स्टंट में कंटेस्टेंट्स को एक संकरे पुल से घूमते हुए पुल पर कूदना था और साथ ही अलग-अलग रंगों के झंडे इकट्ठा करके उन्हें सही जगह पर लगाना था। चूंकि दोनों पुल पानी के काफी ऊपर लटके हुए थे, इसलिए बैलेंस बनाए रखने की वजह से यह टास्क काफी मुश्किल हो गया था। गौरव ने टास्क की अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक पल के लिए उनका बैलेंस बिगड़ा और वे पानी में गिर गए। टास्क के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई और आखिरकार वे शगुन और रुबीना से हार गए।

गौरव खन्ना की हुई वापसी

मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना का कमबैक दिखाया गया है। हालांकि, प्रोमो में उनकी वापसी की असल वजह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन गौरव की मौजूदगी से लगता है कि शो में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब दर्शकों को यह जानने के लिए आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा कि वह प्रतियोगिता में उन्होंने कैसे वापसी की है। प्रोमो के कैप्शन में लिखा था, 'गौरव ने किया डर के नए दौर में सबसे बड़ी वापसी! देखिए KhatronKeKhiladi15, 5 और 6 सितंबर, रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।'

खतरों के खिलाड़ी 15 से शगुन शर्मा हुई बाहर

इस बीच, हाल ही में पॉपुलर स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक्ट्रेस शगुन शर्मा का सफर खत्म हो गया। उन्हें एलिमिनेशन टास्क में अपने साथी कंटेस्टेंट हर्ष गुजराल और जैस्मीन भसीन से हार का सामना करना पड़ा। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर शगुन अपने चुलबुले स्वभाव की वजह से KKK 15 में काफी एंटरटेनिंग रहीं। हालांकि, टास्क करने में उन्हें काफी मुश्किल हुई और स्टंट्स में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई स्टंट्स बीच में ही छोड़ दिए थे।

ये भी पढ़ें - 'खतरों के खिलाड़ी' से गौरव खन्ना की छुट्टी, गंभीर इंजरी के चलते छोड़ना पड़ा शो, दर्द में रहे एक्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन