1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लुधियाना में अमोनिया गैस टैंकर लीक होने से 6 की मौत

लुधियाना में अमोनिया गैस टैंकर लीक होने से 6 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2015 07:48 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 09:07 am IST

लुधियाना: लुधियाना में शनिवार सुबह अमोनिया से भरे एक टैंकर में रिसाव के कारण करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह टैंकर लुधियाना जिले के

लुधियाना में अमोनिया...- India TV Hindi
लुधियाना में अमोनिया गैस टैंकर लीक होने से 6 की मौत

लुधियाना: लुधियाना में शनिवार सुबह अमोनिया से भरे एक टैंकर में रिसाव के कारण करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह टैंकर लुधियाना जिले के माछीवाड़ा की तरफ जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि टैंकर यहां से 25 किलोमीटर दूर एक नहर के पास दोराहा बाईपास रोड़ पर बने एक पुल के नीचे फंस गया था जिसके बाद उसमें से अमोनिया का रिसाव शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि अमोनिया के रिसाव के कारण 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि करीब 100 लोगों ने इस रिसाव के चलते सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। यह रिसाव इतना भयानक था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एसएचओ ने बताया कि प्रभावित लोगों को दोराहा, खन्ना और लुधियाना के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

इस टैंकर पर गुजरात का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था और यह लुधियाना की तरफ जा रहा था। मृतकों और पीड़ितों की पुख्ता जानकारी अभी आना बाकी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत