1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कपिल मिश्रा हो या कोई और, भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: गौतम गंभीर

कपिल मिश्रा हो या कोई और, भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: गौतम गंभीर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 12:59 pm IST

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है

Gautam Ganbhir on Kapil Mishra- India TV Hindi
Gautam Ganbhir on Kapil Mishra Image Source : GAUTAM GANBHIR'S TWITTER

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गौतम गंभीर ने कहा है कि जिसने भी भड़काऊ बयान दिए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी नेता कपिल मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को भड़काने का ब यान दिया है। 

गौतम गंभीर से जब कपिल मिश्रा के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''जिसने भी भड़काने वाले बयान दिए हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।चाहे वह कपिल मिश्रा हो या कोई और, किसी भी पार्टी से हो, अगर उसने कोई भड़काऊ भाषण देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो कार्रवाई होगी मैं उसके साथ हूं।

दिल्ली के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कई इलाकों सोमवार से हिंसा की खबरें आ रही हैं,  हिंसा में एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 7 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में हिंसा से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल और सभी सांसदों को गृह मंत्रालय में बैठक के लिए बुलाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत