1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 साल बाद पाकिस्तान से अपने वतन लौटी गीता

14 साल बाद पाकिस्तान से अपने वतन लौटी गीता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2015 11:06 am IST,  Updated : Oct 26, 2015 03:35 pm IST

भारत: पाकिस्तान में रह रही मूक बधिर भारतीय लड़की गीता 14 साल बाद आज अपने देश भारत लौट आई। गीता PIA के विमान से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंची। IGI एयरपोर्ट पर गीता के परिवारवाले

14 साल बाद पाकिस्तान से...- India TV Hindi
14 साल बाद पाकिस्तान से अपने वतन लौटी गीता

भारत: पाकिस्तान में रह रही मूक बधिर भारतीय लड़की गीता 14 साल बाद आज अपने देश भारत लौट आई। गीता PIA के विमान से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंची। IGI एयरपोर्ट पर गीता के परिवारवाले मौजूद रहे। लाहौर के चैरिटेबल ट्रस्ट ‘इदी फाउंडेशन’ के 5 सदस्य भी गीता के साथ भारत पहुंचे हैं।

भारत पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर के गीता का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत की बेटी का भारत में स्वागत।'

गीता की वापसी पर इंदौर के मूक बधीर संस्थान में जश्न मनाया जा रहा है।

कहा जाता है कि गीता जब 7-8 साल की थी, पाकिस्तानी रेंजर्स को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में वह अकेली बैठी हुई मिली थी। पुलिस उसे लाहौर के चैरिटेबल ट्रस्ट ‘इदी फाउंडेशन’ के पास ले गई और बाद में उसे कराची में एक आश्रय स्थल में रखा गया था।

23 साल की गीता एक दशक से अधिक समय से यहां इदी फाउंडेशन के आश्रय स्थल में रह रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत