1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे एक दिन के दौरे पर पहुंचे लेह, फायर एंड फ्यूरी दल से करेंगे मुलाकात

थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे एक दिन के दौरे पर पहुंचे लेह, फायर एंड फ्यूरी दल से करेंगे मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 12:03 pm IST

बुधवार को देश के थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार नरवणे अग्रिम मोर्चे पर तैनात फायर एंड फ्यूरी दल का दौरा करेंगे।

वायुसेना प्रमुख एमएम...- India TV Hindi
वायुसेना प्रमुख एमएम नरवणे एक दिन के दौरे पर पहुंचे लेह Image Source : @ADGPI

चीन सीमा पर सर्दियों के दौरान घुसपैठ के संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट पर है। इस बीच बुधवार को देश के थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार नरवणे अग्रिम मोर्चे पर तैनात फायर एंड फ्यूरी दल का दौरा करेंगे। 

आज जनरल नरवणे के लेह पहुंचने पर लेह के जनरल ऑफिसर ऑफ कमांड लेफ्रटिनेंट जनलर पीजीके मेनन ने लेह हवाई अड्रडे पर उनका स्वागत किया। नरवणे का यह लेह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। खबरें आ रही हैं कि चीन लगातार सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा रहा है। सर्दी के मौसम में चीन की ओर से नापाक हरकत होने की खुफिया रिपोर्ट भी सामने आई हैं जिसके बाद से सेना पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। 

नरवणे के खाड़ी देशों के दौरे से पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय यात्रा पर गए भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के भव्य स्वागत से पाकिस्तान बेचैन हो उठा है। पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत उसके सबसे बड़े एटीएम यूएई और सऊदी अरब को इस्लामाबाद से दूर न कर दे। पाकिस्तान अब तक इन दोनों देशों को सैन्य मदद देने की आड़ में रुपये ऐठता रहता था। हालांकिए हाल के दिनों में सऊदी अरब और पाकिस्तान के संबंधों में काफी कड़वाहट भी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत