1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 55 दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसा जर्मनी का शख्स स्वदेश रवाना

55 दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसा जर्मनी का शख्स स्वदेश रवाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 11:04 am IST,  Updated : May 12, 2020 11:04 am IST

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते एक जर्मन नागरिक 18 मार्च से दिल्ली हवाई अड्डे के ट्रांजिट एरिया में रह रहा जो आज 55 दिनों के बाद स्वदेश रवाना हो गया।

German national stranded at Delhi airport for past 55 days due to lockdown, left India today - India TV Hindi
German national stranded at Delhi airport for past 55 days due to lockdown, left India today  Image Source : ANI

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते एक जर्मन नागरिक 18 मार्च से दिल्ली हवाई अड्डे के ट्रांजिट एरिया में रह रहा जो आज 55 दिनों के बाद स्वदेश रवाना हो गया। वह केएलएम फ्लाइट से एम्स्टर्डम के लिए आज सुबह रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इस जर्मन नागरिक पर जर्मनी में आपराधिक मामला दर्ज है।

यह जर्मन नागरिक एजगार्ड पिछले 54 दिनों से किताबें, मैगजीन पढ़कर वक्त काट रहा था। कभी-कभी फोन पर दोस्तों, परिवार से बात कर लेता था। एयरपोर्ट पर कुछ फास्ट फूड की दुकानें अभी खुली हैं। उनसे ही एजगार्ड अपना पेट भर रहे थे। 

एयरपोर्ट के बाथरूम और टॉइलेट को ही वह इस्तेमाल कर रहे थे। साल 2004 में बनी टर्मिनल फिल्म में भी ऐसा हो चुका है। उसमें टॉम हैंक्स ने जिस किरदार को प्ले किया है उसे अमेरिका में घुसने नहीं दिया जाता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत