1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग लड़की ने जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ाई

नाबालिग लड़की ने जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ाई

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2016 03:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 03:14 pm IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धार्मिक आस्था और अंधविश्वास के कारण 11 वर्षीय एक आदिवासी बालिका ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ा दी। रायगढ़ जिले के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश सर्वे ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय से लगे सागीतराई गांव में बालिका चम

shiv- India TV Hindi
shiv

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धार्मिक आस्था और अंधविश्वास के कारण 11 वर्षीय एक आदिवासी बालिका ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ा दी। रायगढ़ जिले के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश सर्वे ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय से लगे सागीतराई गांव में बालिका चमेली सिदार ने धार्मिक आस्था और अंधविश्वास के कारण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी।

सर्वे ने बताया कि मामला धार्मिक आस्था से जुड़े होने के कारण ग्रामीणों ने बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने से मना कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा बालिका के उपचार के लिए मौके पर ही चिकित्सक की व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर सागीतराई निवासी चमेली भगवान शिव की भक्त है। वह करीब के शिव मंदिर गई और अपनी जीभ काटकर शिवलिंग में चढ़ा दी। इस दौरान चमेली बेहोश हो गई। देर तक जब वह घर नहीं लौटी तब उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

उन्होंने बताया कि चमेली पिछले पांच दिनों से मंदिर में बैठी है तथा वह आस्था का केंद्र बन गई है। मंदिर में भीड़ लगने के बाद गांव के सरपंच गोपाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार इस शिव मंदिर में पूर्व में भी तीन युवतियों ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ाई है। बिना उपचार के ठीक होने के कारण ग्रामीण इन घटनाओं को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत