1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव के गेस्ट हाउस में लड़की से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव के गेस्ट हाउस में लड़की से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 07:52 am IST,  Updated : Oct 17, 2015 11:54 am IST

गुड़गांव: DLF सिटी में स्थित एक गेस्ट हाउस में 20 साल की एक युवती से 6 युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता ने

गुड़गांव: गेस्ट हाउस...- India TV Hindi
गुड़गांव: गेस्ट हाउस में लड़की से गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

गुड़गांव: DLF सिटी में स्थित एक गेस्ट हाउस में 20 साल की एक युवती से 6 युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक सहेली और एक आरोपी के साथ कल रात जन्म दिन का जश्न बनाने के लिए दिल्ली से DLF स्थित गेस्ट हाउस आई थी जहां 5 अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे।

पुलिस ने कहा कि जश्न के बहाने से, आरोपियों ने शराब पी और एक-एक करके उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि उसे और उसकी मित्र को कथित तौर पर पीटा भी गया। सुबह में, उसकी सहेली गेस्ट हाउस से भाग निकली और पुलिस को सूचित किया।

पूर्व के पुलिस उपायुक्त दीपक सहारण ने बताया कि इसके बाद, युवती को मुक्त कराया गया और इस संबंध में FIR दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत