1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

महाराष्ट्र: 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2015 08:50 am IST,  Updated : Jun 09, 2015 09:02 am IST

पुणे : महाराष्ट्र में इस साल की दसवीं कक्षा की परीक्षा (एसएससी) के परिणाम में कुल 91.46 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम माना जा रहा है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.94

महाराष्ट्र: 10वीं...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: 10वीं परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

पुणे : महाराष्ट्र में इस साल की दसवीं कक्षा की परीक्षा (एसएससी) के परिणाम में कुल 91.46 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम माना जा रहा है।

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.94 रहा जबकि 90.18 प्रतिशत लड़के पास हुए और पिछले सालों की ही तरह लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष गंगाधर महमाने ने नतीजे घोषित करते हुए कहा कि संभाग के आधार पर, कोंकण 96.54 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा जबकि लातूर संभाग 86.38 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।

सभी नौ संभागों का उत्तीर्ण प्रतिशत कोंकण का 96.54, नासिक का 92.16, मुंबई का 92.90, पुणे का 95.10, कोल्हापुर का 95.12, नागपुर का 87.01, अमरावती का 86.84, औरंगाबाद का 90.57 और लातूर का 86.38 प्रतिशत रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत