1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंजीनियरिंग की छात्रा का रेप कर बनाया वीडिया फिर की ब्लैकमेलिंग की कोशिश, तीन युवकों पर मामला दर्ज

इंजीनियरिंग की छात्रा का रेप कर बनाया वीडिया फिर की ब्लैकमेलिंग की कोशिश, तीन युवकों पर मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 08:06 pm IST

 लड़की ने डर के मारे चुप्पी साधे रखी लेकिन जब उसे लगा कि घटना का वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है तो उसने इस बारे में अपने अभिभावकों को बताया। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

अमरावती: कृष्णा जिले में इंजीनियरिंग की छात्रा से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो युवकों को शनिवार गिरफ्तार किया गया। घटना दो वर्ष पुरानी है। पुलिस ने कहा कि मामले में तीसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप आया था और उसने धन के लिए लड़की के परिवार से ब्लैकमेलिंग करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र पी . कृष्ण वामसी और के . शिवा रेड्डी ने 2016 में अगीरीपल्ली में लड़की को एक कमरे में बुलाकर कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों ने इसका वीडियो बनाकर क्लिप को अपने मित्र डी . प्रवीण कुमार को कथित तौर पर भेजा था। 

पुलिस ने कहा कि लड़की और कृष्णा वामसी दोस्त थे। लड़की ने डर के मारे चुप्पी साधे रखी लेकिन जब उसे लगा कि घटना का वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है तो उसने इस बारे में अपने अभिभावकों को बताया। इसके बाद मामले को निजी कॉलेज के प्रबंधन के ध्यान में लाया गया जिसने पिछले वर्ष दोनों लड़कों को बुलाया और चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया और उनसे मोबाइल से वीडियो क्लिप मिटाने के लिए कहा। 

लड़की ने पढ़ाई जारी रखी लेकिन उसके परिवार के लोगों को प्रवीण ने हाल के दिनों में फोन किया और धन की मांग की जिसके बाद उसके पिता ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नुजिवुडु के सबडिविजनल पुलिस अधिकारी जी वी प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने आज तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत