1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बांग्लादेश का आतंकी संगठन पश्चिम बंगाल के मदरसों में कर रहा है भर्ती, गृह राज्यमंत्री का बयान

बांग्लादेश का आतंकी संगठन पश्चिम बंगाल के मदरसों में कर रहा है भर्ती, गृह राज्यमंत्री का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 05:34 pm IST

केंद्र सरकार ने 23 मई को अधिसूचना जारी कर जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिद्दीन इंडिया या जमात-उल-मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था

GK Reddy - India TV Hindi
GK Reddy Says that Jamaat ul Mujahideen Bangladesh using some Madrasas in Burdwan and Murshidabad for radicalization & recruitment Image Source : DD NEWS

नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री जीके रेड्डी ने कहा है कि बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन युवकों को गुमराह करने और भर्ती के लिए पश्चिम बंगाल के बर्दवान और मुर्शिदाबाद के कुछ मदरसों का इस्तेमाल कर रहा है। गृह राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने इससे जुड़ी जरूरी जानकारी संबंधित एजेंसियों और राज्य सरकार के साथ साझा की है।

केंद्र सरकार ने 23 मई को अधिसूचना जारी कर  जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिद्दीन इंडिया या जमात-उल-मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत