1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब यात्रियों का सामान लिए बगैर श्रीनगर से जम्मू पहुंची GoAir की फ्लाइट

जब यात्रियों का सामान लिए बगैर श्रीनगर से जम्मू पहुंची GoAir की फ्लाइट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2018 09:03 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 09:03 pm IST

गो एयर के विमान से श्रीनगर से जम्मू जाने वाले कई यात्री रविवार को उस समय नाराज हो गए जब उन्हें पता चला कि विमान उनका सामान लिए बगैर उन्हें गंतव्य तक ले आया है।

GoAir flight- India TV Hindi
GoAir flight

श्रीनगर: गो एयर के विमान से श्रीनगर से जम्मू जाने वाले कई यात्री रविवार को उस समय नाराज हो गए जब उन्हें पता चला कि विमान उनका सामान लिए बगैर उन्हें गंतव्य तक ले आया है।

एक यात्री अब्दुल हामिद ने जम्मू से फोन पर ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘हम गो एयर के विमान जी8-213 से श्रीनगर से जम्मू पहुंचे लेकिन एयरलाइन के कर्मचारी ने हमारा सामान नहीं चढ़ाया।’’ उन्होंने कहा कि शुरूआत में अनेक यात्रियों को अपने सामान के लिए इंतजार करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि गो एयर के एक कर्मचारी ने यात्रियों को बताया कि किसी अन्य एयरलाइंस के दूसरे विमान से श्रीनगर से उनका सामान जम्मू लाया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘‘एक घंटा से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद हमें कल आकर अपना सामान ले जाने के लिए कहा गया।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत