1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa Night Curfew: गोवा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

Goa Night Curfew: गोवा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 08:22 pm IST

गोवा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए राज्य में दस दिन के रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। कर्फ्यू बुधवार से शुरू होगा।

गोवा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित- India TV Hindi
गोवा में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित Image Source : AP

पणजी: गोवा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए राज्य में दस दिन के रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। कर्फ्यू बुधवार से शुरू होगा। इसके साथ ही सरकार ने रेस्टोरेंट, सिनेमाघरों और जुआघरों पर भी पाबंदी लगा दी है। राज्य सरकार ने गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की आगामी परीक्षाएं स्थगित करने का भी ऐलान किया है। 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि रात्रि कर्फ्यू बुधवार (21 अप्रैल) से लागू होगा। यह रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी रहेगा। 

सावंत ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में लगे वाणिज्यिक वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।