1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Good News: फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया जाधव पायंग की कहानी

Good News: फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया जाधव पायंग की कहानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 12:02 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 12:02 am IST

जाधव ने असम में पांच सौ एकड़ बंजर इलाके को हरे भरे जंगल में तब्दील कर दिया। अचरज की बात है कि बिना किसी की मदद लिए इन्होंने इस काम को अकेले किया है।

Forestman- India TV Hindi
Forestman

गुड न्यूज में आज ऐसे इंसान की कहानी इंडिया टीवी दिखा रहा है जिसे सरकार ने फॉरेस्टमैन का नाम दिया है। फॉरेस्टमैन का असली नाम जाधव पायंग है लेकिन अब लोग भी उन्हें फॉरेस्टमैन के नाम से जानते हैं। जाधव ने असम में पांच सौ एकड़ बंजर इलाके को हरे भरे जंगल में तब्दील कर दिया। अचरज की बात है कि बिना किसी की मदद लिए इन्होंने इस काम को अकेले किया है। जाधव पायेंग ने बताया कि शुरू में उन्हें दो-दो नदियां पार कर के पौधे रोपने जाना पड़ता था लेकिन तीस साल बाद आज उनके बनाए जंगल में जंगली जानवर भी हैं। दूर-दूर से टूरिस्ट इस जंगल को देखने आते हैं। जाधव बताते हैं कि 1979 तक यह पूरा इलाका रेतीला था। यहां पेड़-पौधे नहीं थे। उस समय उनकी उम्र 14-15 साल थी। उन्होंने उसी समय से इस इलाके में पेड़ लगाना शुरू कर दिया। 30 साल तक उन्होंने अपने इस अभियान को चलाया। आज हालात यह है कि इस जंगल में जगंली जानवर भी आ जाते हैं।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत