1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गूगल डूडल ने कहा, हैप्पी न्यू ईयर!

गूगल डूडल ने कहा, हैप्पी न्यू ईयर!

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2015 01:37 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 04:00 pm IST

गूगल डूडल के पेज पर एक शाखा पर बैठे रंग-बिरंगे पांच पक्षियों का कार्टून दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया गया है।

google doodle- India TV Hindi
google doodle

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को अपने होमपेज डूडल को नए ढंग में प्रदर्शित कर सभी यूज़र्स को नए साल की बधाई दी। डूडल के पेज पर एक शाखा पर बैठे रंग-बिरंगे पांच पक्षियों का कार्टून दर्शाते हुए एक वीडियो साझा किया गया है।

इसमें पार्टी की टोपी पहने हुए इन पांच पक्षियों के बीच 2016 को प्रदर्शित कर रहे हरे रंग के अंडे को दर्शाया गया है। सभी पक्षियों की नजर इस अंडे पर है और अंडे के साथ में खड़ा एक पक्षी घड़ी को दर्शा रहा है।

इस डूडल में सभी पक्षी 2016 के अंडे के फूटने का इंतजार कर रहे हैं। इस डूडल के जरिये गूगल अगला साल शुरू होने के इंतजार को दर्शा रहा है, जिसमें कुछ ही घंटे बाकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत