1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी और प्रणब से मिलेंगे गूगल के सीईओ सुंदर पिचई

मोदी और प्रणब से मिलेंगे गूगल के सीईओ सुंदर पिचई

 Written By: PTI
 Published : Dec 15, 2015 05:56 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 02:39 pm IST

नई दिल्ली: गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आ रहे सुंदर पिचई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। जानकार सूत्रों ने बताया कि

Google CEO Sundar Pichai will meet Narendra Modi and Pranab...- India TV Hindi
Google CEO Sundar Pichai will meet Narendra Modi and Pranab Mukherjee

नई दिल्ली: गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आ रहे सुंदर पिचई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। जानकार सूत्रों ने बताया कि पिचई गूगल कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इस बार कोई नई चीज लॉन्च नहीं की जाएगी। सितंबर 2014 में भारत यात्रा के दौरान पिचई ने एंड्रायड वन लॉन्च किया था।

भारत है पिचई की जन्मभूमि

भारत में पैदा हुए पिचई बुधवार और गुरुवार को भारत की यात्रा पर रहेंगे। वह बुधवार को मीडिया से मुखातिब होंगे। बाद में वह केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलेंगे। पिचई गुरुवार को मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थियों से बात करेंगे। शाम को वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से दिए गए भोज में हिस्सा लेंगे।

मोदी ने अमेरिका में की थी पिचई से मुलाकात

सितंबर में अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी ने गूगल मुख्यालय में पिचई से मुलाकात की थी। भारतीय रेलवे की संचार शाखा, रेलटेल ने हाल ही में गूगल इंडिया की सहायक कंपनी के साथ देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने का करार किया है। गूगल की इस पहल से निश्चित रूप से भारत के डिजिटल विकास को औऱ गति मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत