1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका के बाहर हैदराबाद में सबसे बड़ा कैंपस बनाएगी गूगल

अमेरिका के बाहर हैदराबाद में सबसे बड़ा कैंपस बनाएगी गूगल

 Written By: Agency
 Published : May 13, 2015 08:28 am IST,  Updated : May 13, 2015 08:28 am IST

हैदराबाद: इंटरनेट कंपनी गूगल हैदराबाद में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से अपना कैंपस बनाएगी। गूगल का यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा कैंपस होगा। तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने ट्विटर पर यह

अमेरिका के बाहर यहां...- India TV Hindi
अमेरिका के बाहर यहां सबसे बड़ा कैंपस बनाएगी गूगल!

हैदराबाद: इंटरनेट कंपनी गूगल हैदराबाद में 1000 करोड़ रुपये के निवेश से अपना कैंपस बनाएगी। गूगल का यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा कैंपस होगा।

तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। इसके अनुसार, 'गूगल और तेलंगाना सरकार ने इस संबंध में एक समझौता किया है।' रामाराव इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं।

मंत्री के अनुसार गूगल अमेरिका के बाहर अपने इस सबसे बड़े परिसर में 1000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या चार साल में 6500 से बढ़ाकर 13,000 करेगी।

इसके अनुसार गूगल हेटक्वॉटर में राज्य के आईटी सचिव जयेश रंजन तथा गूगल के उपाध्यक्ष डेविड रेडक्लिफ ने इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत