1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus को केवल सरकार नहीं हरा सकती, पब्लिक का सहयोग जरूरी: केजरीवाल

Coronavirus को केवल सरकार नहीं हरा सकती, पब्लिक का सहयोग जरूरी: केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 06:04 pm IST,  Updated : May 04, 2020 06:46 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को केवल सरकार नहीं हरा सकती इसके लिए लोगों का सहयोग मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Coronavirus को केवल सरकार नहीं हरा सकती, पब्लिक का सहयोग जरूरी: केजरीवाल- India TV Hindi
Coronavirus को केवल सरकार नहीं हरा सकती, पब्लिक का सहयोग जरूरी: केजरीवाल Image Source : ANI

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को केवल सरकार नहीं हरा सकती, इसके लिए लोगों का सहयोग मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा, हम कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग को जीत नहीं सकते। उन्होंने खासतौर से दिल्ली में आज शराब के लिए जिस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए लोग उमड़ पड़े, उसका जिक्र किया।  केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले 5 साल में डेंगू को हराया है, 2015 में डेंगू के 16000 केस हुए थे और पिछले साल 1500 केस हुए और एक भी मौत नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आपके सहयोग के बिना हम कोरोना को हरा नहीं सकते। इसके लिए जो पूरी एहतियात बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे वे तीन चीजें सुनिश्चित करें- पहला, जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें। दूसरा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और तीसरी चीज है अपने हाथों को बार-बार धोएं। 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत