1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना केयर फंड से दी जा रही है 4 हजार रुपए की सहायता राशि? जानिए सच्चाई

कोरोना केयर फंड से दी जा रही है 4 हजार रुपए की सहायता राशि? जानिए सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2021 04:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 04:44 pm IST

एक वाट्सऐप मैसेज में कहा जा रहा है कि भारत सरकार 'कोरोना केयर फंड योजना' के तहत सभी को 4000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है। इस मैसेज के साथ-साथ एक लिंक भी दिया जा रहा है, जिसमें आपको अप्लाई करने के लिए कहा जा रहा है।

कोरोना केयर फंड से दी जा रही है 4 हजार रुपए की सहायता राशि? जानिए सच्चाई - India TV Hindi
कोरोना केयर फंड से दी जा रही है 4 हजार रुपए की सहायता राशि? जानिए सच्चाई  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में जहां एक ओर लोग रोजी रोजगार के लिए परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल कर चूना लगाया जा रहा है। दरअसल, एक वाट्सऐप (WhatsApp) मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'कोरोना केयर फंड योजना' के तहत सभी को 4000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है। इस मैसेज के साथ-साथ एक लिंक भी दिया जा रहा है, जिसमें आपको अप्लाई करने के लिए कहा जा रहा है। 

इतना ही नहीं वायरल मैसेज में पीएम मोदी की फोटो के साथ भारत सरकार (Government of India) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health ministry) का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि, भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इसको लेकर पूरी जानकारी साझा की है। 

बिना सोचे समझे किसी लिंक पर न करें क्लिक

कोरोना संकट काल में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। लोग अनजाने लिंक पर क्लिक के जरिए लोगों के अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं। इसको लेकर भी गृह मंत्रालय और साइबर टीम लागातार लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों से ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी जा रही है। ये लिंक आपका डेटा उठा लेते हैं फिर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। क्योंकि कुछ लोग बिना सोचे-समझे लिंक में करके फॉर्म भर देते हैं और अपनी पूरी जानकारी साझा कर देते हैं, जिसके बाद उनसे धोखाधड़ी हो जाती है। विशेषज्ञ इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देते हैं।

जानिए सच्चाई

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस वायरल मैसेज को लेकर पूरी जानकारी दी है। पीआईबी ने ट्वीट कर कहा कि 'एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'कोरोना केयर फंड योजना' के तहत सभी को 4000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है। PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।' पीआईबी ने ये भी कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना केयर फंड जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।  

आप भी फैक्ट चेक करा सकते हैं 

अगर आपको भी कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए https://factcheck.pib.gov.in/ अथवा व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भेज सकते हैं। यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है। बता दें कि, प्रेस इन्फोरमेशन ब्यूरो (PIB- Press Information Bureau) भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। यह जो सरकार की नीतियां, कार्यक्रम, पहल और उपलब्धियां तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और अन्य मिडिया माध्यमो को प्रसारित करती है। पीआईबी फैक्ट चेक भी पीआईबी की एक सहायक है जो फर्जी मैसेज या खबरों का अध्ययन करके लोगों को जागरुक करने का काम करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत