1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #MeToo के मामलों की होगी सुनवाई, सरकार गठित करेगी 4 रिटायर्ड जजों की कमेटी

#MeToo के मामलों की होगी सुनवाई, सरकार गठित करेगी 4 रिटायर्ड जजों की कमेटी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 04:06 pm IST

मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि #MeToo के तहत सामने आए मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी

Government to form 4 member committee to examine all issues of meToo Says central minister Maneka - India TV Hindi
Government to form 4 member committee to examine all issues of meToo Says central minister Maneka Gandhi 

नई दिल्ली। #MeToo के तहत देशभर में महिलाओं द्वारा उठाई गई आवाज को अब सरकार का भी सपोर्ट मिला है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि #MeToo के तहत सामने आए मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।

मेनका गांधी ने कहा कि वे #MeToo के तहत हर एक शिकायत की पीड़ा और सदमा समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ न्यायाधीशों और कानूनी विशेषज्ञों वाली समिति #MeToo से उत्पन्न सभी मुद्दों को देखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत