1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमानन क्षेत्र में संपर्क, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है सरकार: पीएम मोदी

विमानन क्षेत्र में संपर्क, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है सरकार: पीएम मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 09:12 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 09:12 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार विमानन क्षेत्र में संपर्क और सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

विमानन क्षेत्र में संपर्क, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है सरकार: पीएम मोदी- India TV Hindi
विमानन क्षेत्र में संपर्क, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है सरकार: पीएम मोदी Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार विमानन क्षेत्र में संपर्क और सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने एक ट्विटर उपयोगकर्ता की पोस्ट पर जवाब में यह बताया। पोस्ट में व्यक्ति ने अपनी और अपने पिता की बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे से विमान में सवार होते हुए तस्वीर साझा की थी।

मुकुंद झा ने पोस्ट में लिखा था, ‘‘यह पहली बार है जब मैं अपने पिता के साथ विमान में सवार हो रहा हूं। दरभंगा को हवाईअड्डा देने के लिए आपका आभार नरेंद्र मोदी जी। भाजपा ने यहां हवाईअड्डा बनाने का वादा 2014 में किया था, जिसे पूरा करते हुए उन्हें एक हवाईअड्डा बनवाया। भाजपा सरकार के तले विमानन उद्योग एक ब्रांड की तरह विकसित हुआ।’’

इस पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘यह जानकर प्रसन्नता हुई। जहां तक विमानन क्षेत्र की बात है तो हम संपर्क और सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। दरभंगा हवाईअड्डा बिहार की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।