1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गवर्नर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गृह मंत्रालय ने जानकारी नहीं होने की बात कही

गवर्नर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गृह मंत्रालय ने जानकारी नहीं होने की बात कही

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2018 10:56 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 10:56 pm IST

खबरों के मुताबिक राजभवन की कुछ महिला कर्मियों ने राज्यपाल पर यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है...

ministry of home affairs- India TV Hindi
ministry of home affairs

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज कहा कि उसे एक दक्षिण भारतीय प्रदेश के राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की कोई जानकारी नहीं है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता से जब कथित शिकायतों को लेकर एक खबर के बारे में प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।’’

खबरों के मुताबिक राजभवन की कुछ महिला कर्मियों ने राज्यपाल पर यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है और सुरक्षा एजेंसियां शिकायतों पर पड़ताल कर रही हैं।

मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगनाथन ने अनुचित यौन आचरण के आरोपों पर पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। तब राजभवन के करीब 100 कर्मचारियों ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से गुहार लगाई थी कि राज्यपाल के पद की गरिमा से गंभीर समझौता करने पर उन्हें हटाने के लिए हस्तक्षेप करें।

कर्मचारियों ने राज्यपाल पर राजभवन को ‘यंग लेडीज क्लब’ में बदल देने का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत