1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2019 09:28 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 09:28 pm IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्थिति का आंखों देखा हाल जान लेने के लिए इलाकों एवं विभिन्न अस्पतालों का शुक्रवार को दौरा किया।

Jammu&Kashmir Governor Satya Pal Malik- India TV Hindi
Jammu&Kashmir Governor Satya Pal Malik visited  the Lalla Ded Hospital and GB Pant Children Hospital in Sonwar. Image Source : ANI

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्थिति का आंखों देखा हाल जान लेने के लिए इलाकों एवं विभिन्न अस्पतालों का शुक्रवार को दौरा किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने एक बच्चे के बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर से दिल्ली ले जाने का निर्देश भी दिया।

मलिक ने सोनवार स्थित लल्ला डेड महिला अस्पताल और जी बी पंत बाल अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टर, मरीजों एवं बच्चे के परिजन से बात की। प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली।

अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि अस्पतालों के पास दवाइयों का पर्याप्त भंडार है और मरीजों को हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैँ। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने एक बच्चे के बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर से दिल्ली भेजे जाने का श्रीनगर उपायुक्त को निर्देश भी दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत