1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने नागपुर जेल में सुरक्षित फांसी यार्ड के लिए 22 लाख रूपए दिए

सरकार ने नागपुर जेल में सुरक्षित फांसी यार्ड के लिए 22 लाख रूपए दिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2015 07:16 am IST,  Updated : Jul 25, 2015 07:16 am IST

मुंबई: 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की फांसी की तैयारी महाराष्ट्र सरकार शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जेल में फांसी यार्ड में खुले स्थान को ढंकने के लिए उपर

नागपुर जेल में याकूब...- India TV Hindi
नागपुर जेल में याकूब मेमन की फांसी की तैयारी शुरू

मुंबई: 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की फांसी की तैयारी महाराष्ट्र सरकार शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जेल में फांसी यार्ड में खुले स्थान को ढंकने के लिए उपर एक ग्रिल लगाने को लेकर 22 लाख रूपये आवंटित किये हैं। याकूब मेमन को 30 जुलाई को नागपुर जेल में फांसी दी जानी है।

एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि, गृह विभाग ने जेल के फांसी यार्ड में खुले स्थान के उपर छत जैसी लोहे की ग्रिल लगाने के लिए 22,99,719 रूपया आवंटित किया है।

इसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय में मेमन की क्यूरेटिव याचिका खारिज हो जाने के बाद नागपुर केंद्रीय कारागार में उसकी सुरक्षा बढ़ानी जरूरी है जहां मेमन को रखा गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्यपाल को बताया है कि पिछले राज्यपाल ने मेमन की दया याचिका खारिज कर दी थी।

उन्होंने कहा, कानून एवं न्याय विभाग ने राज्यपाल को इस नोटिंग के साथ फाइल भेजी है कि मेमन की नयी दया याचिका में कोई नया बिंदु नहीं उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत