1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महंगाई कम करने के लिए मोदी सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल में बड़ी राहत

महंगाई कम करने के लिए मोदी सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल में बड़ी राहत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2017 08:26 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 10:16 pm IST

जनता को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत देने की कोशिश की है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली बेसिक एक्‍साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है।

petrol price- India TV Hindi
petrol price

नई दिल्ली। सरकार ने दिवाली से पहले देश की जनता को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत देने की कोशिश की है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली बेसिक एक्‍साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। यह कटौती चार अक्‍टूबर से प्रभावी होगी।

इसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो जाएगी। एक्‍साइज ड्यूटी के अनुरूप पेट्रोल और डीजल दोनों ही 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्‍ते हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा कि एक्‍साइज ड्यूटी में इस कटौती से पूरे साल के राजस्‍व में 26,000 करोड़ रुपए का नुकसान होगा, जबकि शेष बचे वित्‍त वर्ष के लिए नुकसान का यह आंकड़ा 13,000 करोड़ रुपए बैठेगा।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में डीजल का दाम 59.14 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो अबतक का सबसे अधिक दाम है। देश के दूसरे शहरों में भी डीजल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, मंगलवार को अलग-अलग शहरों में डीजल का दाम इस तरह से है

दिल्ली में पेट्रोल के साथ CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, IGL ने सोमवार और मंगलवार की रात से CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, दिल्ली में CNG का दाम 95 पैसे बढ़ाकर 39.71 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 1.26 रुपए बढ़ाकर 49.20 रुपए प्रति किलो किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत