नई दिल्ली: सरकार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाएगी। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
कौशल विकास तथा उद्यमिता सचिव सुनील अरोड़ा के हवाले से उद्योग मंडल सीआईआई के एक बयान में कहा गया है, कौशल विकास राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के लिये 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उस दिन प्रधानमंत्री कौशल के संबंध में बड़ी घोषणाएं करेंगे। उन्होंने कौशल विकास पर कल आयोजित एक कार्यशाला में यह जानकारी दी।