1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग में CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल

अनंतनाग में CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 06, 2016 11:53 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 11:54 pm IST

अनंतनाग: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में CRPF के कैंप पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने कैंप पर ग्रेनेड फेंके। कैंप के मेन गेट के पास ये ग्रेनेड फटा। इस हमले में तीन जवान घायल हुए

anantnag- India TV Hindi
anantnag

अनंतनाग: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में CRPF के कैंप पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने कैंप पर ग्रेनेड फेंके। कैंप के मेन गेट के पास ये ग्रेनेड फटा। इस हमले में तीन जवान घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान फौरन हरकत में आए। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इस बीच आज पठानकोट एयरबेस पर फिर से हड़कंप मच गया। एक शख्स संदिग्ध हालात में एयरबेस के गेट के करीब पहुंच गया। उसके हाथ में बैग था। कमांडोज ने उसे रोककर पूछताछ की। हाथ बांधकर सडक किनारे बैठाया और तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

वहीं, गुरदासपुर में भी दो संदिग्धों को देखा गया है, दोनों आर्मी यूनिफॉर्म में थे। दोनों संदिग्धों को कुछ किसानों ने देखा तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों संदिग्ध गुरदासपुर के तिबरी कैंट की तरफ बढ रहे थे। खबर मिलने के बाद पुलिस ने गुरदासपुर के बॉर्डर को सील कर दिया और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर समेत  कई आला पुलिस अफसर सर्च ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत