1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: गुरु तेग बहादुर अस्पताल के 28 वर्षीय डॉक्टर की मौत, वॉशरूम के बाहर मिला था बेहोश

दिल्ली: गुरु तेग बहादुर अस्पताल के 28 वर्षीय डॉक्टर की मौत, वॉशरूम के बाहर मिला था बेहोश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 04:45 pm IST

वह दो अन्य व्यक्तियों के साथ उस फ्लैट में रह रहा था और कल रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे उन तीनों ने साथ में डिनर किया...

death- India TV Hindi
death

नई दिल्ली: गुरु तेग बहादुर अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक को यहां बुधवार को उनके आवास पर मृत पाया गया। तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी 28 वर्षीय शरत प्रभु को उनके कमरे के साथी ने उन्हें वॉशरूम के बाहर बेहोशी की अवस्था में पाया। बाद में उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकितसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह दो अन्य व्यक्तियों के साथ उस फ्लैट में रह रहा था और कल रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे उन तीनों ने साथ में डिनर किया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "प्रभु के कमरे के साथी ने पुलिस को बताया कि प्रभु ने मंगलवार रात अपने पिता से बात की थी और उस समय वह 'बिल्कुल ठीक व सामान्य थे'।"

उन्होंने कहा, "जब प्रभु का साथी सुबह उठा तो उसने प्रभु को बेहोशी की हालत में पाया। उसने पुलिस और परिजनों को सूचित किया।"

अधिकारी ने कहा, "प्रथमदृष्ट्या पता चल रहा है कि उन्हें किसी ने इन्सुलिन का इंजेक्शन दिया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने इसे खुद लिया या किसी अन्य ने उन्हें दिया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत