अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा किया कि गुजरात के 4 विधानसभा के क्षेत्रों के 6 मतदान केंद्रो में आज फिर से मतदान कराएं जा रहे है। यह 6 केंद्र वीरमगाम में 2 और सावली में 2 तथा वडगाम और दास्करोई क्षेत्रों की एक-एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान हो रहा है।
Related Stories
इन मतदान केंद्रो में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
आपको बता दें कि इन मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान हुए थे। निर्वाचन आयोग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में मौजूद डेटा हटा दिया।