1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch: गुजरात चुनावों पर शंकर सिंह वघेला से पूछें अपना सवाल

#ChunavManch: गुजरात चुनावों पर शंकर सिंह वघेला से पूछें अपना सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2017 08:30 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 08:30 pm IST

15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।

shankar singh vaghela- India TV Hindi
shankar singh vaghela

अहमदाबाद: 15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इस चुनाव की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्य के कई दौरे किए हैं, वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कमर कस कर मैदान में डटे हुए हैं और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में अगर आप भी शंकर सिंह वघेला से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें।

अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'चुनाव मंच' में पूछा जाएगा। सवाल पूछते वक्त हैशटैग #ChunavManch का प्रयोग करना न भूलें। आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्‍स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। सवाल पूछते वक्त #ChunavManch का प्रयोग जरूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत