1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के CM ने लोगों से कहा- लॉकडाउन के बारे में अफवाहों पर भरोसा न करें

गुजरात के CM ने लोगों से कहा- लॉकडाउन के बारे में अफवाहों पर भरोसा न करें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 08:07 pm IST,  Updated : May 29, 2020 08:07 pm IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन से संबंधित अफवाहों पर भरोसा नहीं करें।

Vijay Rupani- India TV Hindi
Vijay Rupani Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन से संबंधित अफवाहों पर भरोसा नहीं करें। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है। रूपाणी को यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि राज्य सरकार एक जून से पूर्ण लॉकडाउन करने की योजना बना रही है क्योंकि प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन का आदेश देगी। सबकुछ बंद करने का आदेश देगी। लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और ऐसे चीजों के प्रसार से भी बचना चाहिए।'

इससे पहले सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल की तस्वीरों वाली पोस्ट वायरल हो गई थी जिसमें पूर्ण लॉकडाउन के बारे में कहा गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण दश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत