1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: रस्से से पुलिस अधिकारी की गाड़ी को खिंचती नजर आई गुजरात पुलिस, ये है वजह

Video: रस्से से पुलिस अधिकारी की गाड़ी को खिंचती नजर आई गुजरात पुलिस, ये है वजह

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Sep 01, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 02:49 pm IST

गुजरात के सूरत से रस्से से एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी खिंचते हुए गुजरात पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

IPS Satish Sharma- India TV Hindi
IPS सतीश शर्मा के विदाई समारोह में तस्वीर Image Source : VIDEO GRAB

सूरत। गुजरात के सूरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुजरात पुलिस अपने एक अधिकारी की गाड़ी को रस्से से खिंचती नजर आ रही है। दरअसल सूरत का ये रोचक वीडियो सूरत शहर के पुलिस कमीश्नर सतीश शर्मा की विदाई समारोह का है। सतीश शर्मा के रिटायर होने पर परम्परा अनुसार हेडक्वार्टर के अधिकारियों द्वारा उनकी कार को रस्से से खींच कर गेट तक ले जा कर उन्हें सम्मान दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत